Breaking News

एसएमएस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भरा पानी:खतरे में मरीजों की जान


जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों और स्टाफ की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, खासतौर पर आईसीयू जैसे महत्वपूर्ण वार्डों में। कुछ दिनों पहले ट्रॉमा सेंटर की इमारत में बने पोलीट्रोमा आईसीयू वार्ड में पानी भरने की घटना हुई थी।
अब मुख्य भवन में स्थित 2डीई आईसीयू वार्ड में पानी टपकने की समस्या ने परेशानियां और बढ़ा दी हैं। हैरानी की बात यह है कि यह आईसीयू पिछले साल मई-जून में ही बनकर तैयार हुआ था। इस घटना ने वार्ड के नए निर्माण की क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईसीयू में काम करने वाले स्टाफ सदस्यों का कहना है कि इस वार्ड में कई महीनों से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है।

No comments