Breaking News

जेसीबी से नाग हुआ जख्मी तो गुस्सा हुई नागिन:एक घंटे तक दहशत का रहा माहौल


अजमेर के खरेखड़ी रोड पर दीवार निर्माण के दौरान चल रही खुदाई में जेसीबी का बकैट लगने से नाग जख्मी हो गया। उसके पास ही मौजूद नागिन ने फन मारकर करीब एक घंटे तक दहशत फैलाई। सूचना के बाद पहुंचे सर्परक्षक ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
सर्परक्षक सुखदेव भट्ट ने बताया-नाग नागिन जोड़े से रहते है और जब नाग जख्मी हुआ तो खतरा भांप कर नागिन गुस्से में आई और सुरक्षा के लिए वहीं बैठी रही और बार बार फन मारती रही। वहां मौजूद लोग बेहद डरे हुए थे।

No comments