आज से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
भारतीय रेल आज एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन तेज रफ्तार के साथ-साथ भारतीय रेलवे की आधुनिकता और बदली हुई तस्वीर का प्रतीक है. अब तक वंदे भारत ट्रेनें चेयरकार के रूप में चल रही थीं, लेकिन यह पहली बार है जब लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए स्लीपर वर्जन शुरू किया जा रहा है.

No comments