पत्थर से लदा ट्रेलर पलटा, अनेक वाहन क्षतिग्रस्त
हनुमानगढ़ टाउन-जंक्शन मार्ग पर जैन हॉस्पीटल के निकट पत्थरों से लदा ट्रेलर पलट गया। ट्रक का केबिन व पीछे की ट्रॉली अलग हो गई और ट्रॉली पलट गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पत्थरों के नीचे एक दब कर क्षतिग्रस्त हो गई। अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस ने मलबा हटवा कर यातायात व्यवस्था बहाल की।

No comments