35 लाख रुपए की अवैध शराब का जखीरा बरामद
बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम व सादुलशहर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पंजाब बॉर्डर पर पतली चैक पोस्ट पर अंगे्रजी शराब का जखीरा लेकर जा रहे ट्रक को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है।
ग्रामीण पुलिस उप अधीक्षक भूपेन्द्र सोनी ने बताया कि ट्रक चालक सुरेश मेघवाल पुत्र हनुमानाराम निवासी बायतू जैसलमेर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक से पंजाब निर्मित अंगे्रजी शराब की 322 पेटी शराब बरामद हुई है। शराब तस्करी के लिए कैंटर को विशेष रूप से तैयार किया गया था। बाहर से देखने भारत पेट्रोलियम का टैंकर लगता है। टैंकर के चार पार्ट को एक ही बना कर शराब की पेटियों को छुपाया गया था। इसकी एक खिड़की चालक सीट के पास खुलती है।

No comments