Breaking News

एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, नकदी व सामान ले गए चोर


हनुमानगढ़ के भादरा कस्बे में राजगढ़ रोड पर स्थित तीन दुकानों में एक ही रात में चोरी की वारदात हो गई। अज्ञात चोर दुकानों से नगदी व अन्य सामान चोरी करके ले गये। पुलिस ने तीनों दुकानदारों की रिपोर्ट पर संयुक्त रूप से मुकदमा दर्ज किया है।
रिपोर्ट के अनुसार आशुतोष महिपाल की महिपाल सीमेंट स्टोर से एक ए.सी इन्डोर, आउटडोर स्टेबलाइजर, इन्वर्टर, बैटरी तथा करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। दुकान में तोडफ़ोड़ भी की गई है। अशोक महिपाल के गोदाम से 20 गिफ्ट पैक कार्टून चोरी हुए, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक व खाने-पीने का सामान था। 
तीसरी वारदात में अल्लादीन खां की ऐलमाण स्टोन सप्लायर्स की दुकान का गेट व काउंटर तोड़कर गल्ले में रखे करीब 8,500 रुपये नकद चुरा लिए गए।

No comments