पंजाब ने 15 जनवरी से ली 37 दिन की नहरबंदी, हमारे सिंचाई अधिकारी मौन
पंजाब के जल संसाधन विभाग ने पंजाब में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के लिए करीब 37 दिनों की नहरबंदी घोषित कर दी है। यह बंदी 15 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक रहेगी। इस बारे में पंजाब के जल संसाधन विभाग ने 7 जनवरी को पत्र जारी कर दिया है। हैरानी वाली बात यह है कि हमारा जल संसाधन विभाग इस मुद्दे को लेकर अभी भी मौन है। किसानों का कहना है कि वे इस बारे में अधिकारियों को कई बार मिल चुके हैं, मगर वे नहरबंदी को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। किसानों को चिंता सता रही है कि ऐसी स्थिति में उनकी फसलों को क्या होगा।

No comments