इंदिरा वाटिका ऐसा पार्क बनेगा, जो कचरे का प्रबंधन और स्वच्छता का देगा संदेश
श्रीगंगानगर नगर परिषद ने जवाहरनगर स्थित इंदिरा वाटिका में बेस्ट एंड वेल्थ पार्क बनाने की तैयारी कर ली है। अब पार्क में होने वाले कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 4-5 माह में पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। नगर परिषद ने इस पार्क का प्रस्ताव मई 2025 में डीएलबी को भिजवाया था, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।
खास बात यह है कि इस पार्क में अनुपयोगी सामान का उपयोग करके कलाकृतियां और अन्य उपयोगी चीजें बनाई जाएंग, जिससे लोगों को कचरे के उपयोग के बारे में पता चलेगा। पार्क का उद्देश्य कचरे का प्रबंधन करना और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अनुपयोगी सामान में पुराने टायर, खराब कैरेट, इलेक्ट्रिसिटी पोल, किसी भी प्रकार की पॉलिथीन, बोतलें, एक रंग की पन्नी सहित अन्य वस्तुएं हो सकती हैं।

No comments