अब दिन में भी पड़ रही है रात जैसी ठंड
श्रीगंगानगर क्षेत्र में पड़ रही सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। न्यूनतम तापमान गत रात से 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं दिन व रात के तापमान में अब सिर्फ 4.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। यानी अब दिन में भी रात जैसी ठंड पडऩी शुरू हो गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार क्षेत्र में आगामी तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है, यानी ठंड से राहत मिलने की संभावना न के बराबर है।
क्षेत्र में हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रभाव बना हुआ है। दिनभर धूप नहीं निकलने से ज्यादा परेशानी हो रही है। इस कारण रोजमर्रा के कामकाज बाधित हो रहे हैं। शाम चार बजे के बाद ठंड का प्रभाव फिर से बढ़ जाता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में इन दिनों बर्फबारी हो रही है तथा वहां से उत्तरी हवाएं सीधे श्रीगंगानगर क्षेत्र में पहुंच रही हैं।
No comments