बच्चों से भरी पिकअप पलटने के मामले में भेजी रिपोर्ट
डीडवाना-कुचामन में गणतंत्र दिवस पर मण्डुकरा में स्कूली बच्चों से भरी पिकअप पलटने के मामले में शिक्षा विभाग ने तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडग़ावत के निर्देश पर गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर घटना के लिए जिम्मेदार शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
जांच में यह सामने आया कि विद्यार्थियों के आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था अभिभावकों द्वारा निजी स्तर पर की गई थी। विद्यार्थियों के बयानों के अनुसार, कार्यक्रम समाप्ति के बाद पिकअप वाहन संतोष कुमार, अध्यापक राउप्रावि भवाद, द्वारा चलाया जा रहा था, जो हादसे का कारण बना।

No comments