Breaking News

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का ऐलान जल्द: लग सकती है आचार संहिता


राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग मार्च में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव करवाने की तैयारी में है।
राज्य निर्वाचन आयोग 25 फरवरी के बाद कभी भी पंचायतीराज चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। 25 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होना है।
इसके बाद 28 फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह में आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा करने की तैयारी में है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश भर में आचार संहिता लग जाएगी।

No comments