Breaking News

राजस्थान में 5 हजार राशन दुकानों पर खुलेंगे अन्नपूर्णा भंडार


राजस्थान में अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए 5 हजार उचित मूल्य दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाने प्रस्तावित है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के सानिध्य में उत्पादों के राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के उत्पादकों एवं एग्रीगेटर्स के सुझाव आमंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आगामी 3 फरवरी को निगम मुख्यालय, जयपुर मे आयोजित की जाएगी।

No comments