Breaking News

सीबीआई जांच की मांग लिखी साड़ी पहनकर पहुंची विधायक


राजस्थान विधानसथा सदन के बाहर एक और दृश्य चर्चा का विषय रहा, जहाँ एक महिला विधायक साड़ी पहनकर पहुँचीं। इस साड़ी पर 'सीबीआई से जाँचÓ के नारे लिखे हुए थे। यह विरोध हाल ही में चर्चा में आए विधायक कोष के कथित दुरुपयोग मामले में निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर था।
सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने 'मनरेगा बचाओ, देश बचाओÓ के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा का नाम और स्वरूप बदलकर ग्रामीण गरीबों के काम के अधिकार को छीनने का प्रयास किया है।

No comments