मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट ने 28 सरकारी हॉस्पिटलों के प्रमुखों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
राजस्थान में भजनलाल सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है। इस कारण सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकारी हॉस्पिटलों में प्रशासन में बैठे अधिकारी और नीचले कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इस योजना के करोड़ों रुपए के क्लेम बीमा कंपनी रिजेक्ट कर रही है।
बढ़ते क्लेम रिजेक्शन को देखते हुए मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट के कमिश्नर नरेश कुमार गोयल ने प्रदेश के 28 सरकारी हॉस्पिटलों के प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है।

No comments