Breaking News

सीकर के खाटूश्यामजी में फाल्गुन मेले की तैयारियां शुरू


सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में फाल्गुन लक्खी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीश्याम मंदिर कमेटी समेत सभी सरकारी विभाग भी संबंधित तैयारियों में लग गए हैं। बिजली विभाग ने मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार से रोजाना 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। मेले से पहले विभाग ने ढीले तार कसने, ट्रांसफॉर्मर बदलने और लोड शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है।
एईएन राकेश कुमार महला ने बताया कि खाटूश्यामजी मेला मेंटेनेंस कार्य के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है, जो रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेला मेंटेनेंस का काम पूरा करेंगी। 

No comments