शराब से भरी कार तालाब में गिरी, सेल्समैन-दोस्त की मौत
टोंक में शराब के कार्टून से भरी एक कार तालाब में गिरकर डूब गई, जिससे कार सवार शराब सेल्समैन और उसके दोस्त की मौत हो गई।
हादसा गुरुवार रात को हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों को तालाब में डूबी कार नजर आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले। कार में सरकारी देसी शराब के पव्वों से भरे कार्टून लेकर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दादिया नाड़ी के पास सड़क पर बने घुमाव पर तेज रफ्तार के कारण कार बेकाबू हो गई और सीधे तालाब में गिर गई।

No comments