Breaking News

72 घंटे में उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड रहेगी जारी


उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार जैसे राज्य जबरदस्त शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलने के बजाय मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। मैदानी इलाके: 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बादल बरस सकते हैं।

No comments