Breaking News

पीएम मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस पर लोगों से तिरुक्कुरल पढऩे की अपील की


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी से तिरुक्कुरल पढऩे की अपील की, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर एक तमिल ग्रंथ है। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा- आज, तिरुवल्लुवर दिवस पर, बहुमुखी तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि, जिनके काम और आदर्श अनगिनत लोगों को प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा- वह एक ऐसे समाज में विश्वास करते थे जो सामंजस्यपूर्ण और दयालु हो। वह तमिल संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ का प्रतीक हैं। मैं आप सभी से तिरुक्कुरल पढऩे का आग्रह करता हूं, जो महान तिरुवल्लुवर की उत्कृष्ट बुद्धि की झलक देता है। महान तमिल दार्शनिक-कवि का सम्मान करने के लिए हर साल तिरुवल्लुवर दिवस पोंगल समारोह के साथ मनाया जाता है।

No comments