मकर संक्रांति पर 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
प्रयागराज की पावन त्रिवेणी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच, देश के कोने-कोने से आए 1.03 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के मिलन स्थल पर आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य के उत्तरायण होने के अवसर पर संगम तट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
प्रशासन के अनुसार, अकेले मकर संक्रांति के मुख्य दिन शाम तक यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया। इतनी विशाल भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की थी।

No comments