घूमने-शादी में बाहर जा रहे, तो पुलिस को दें सूचना:खाली-घर की रखेगी निगरानी
बाड़मेर शहर में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। अब कोई भी परिवार घर बंद कर घूमने या शादी में बाहर जाता है तो एक सरकारी नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे सकता है। इसके आधार पर पुलिस उस मकान और मोहल्ले में विशेष निगरानी रखेगी।
साथ ही, रात 1-5 बजे तक गश्त और मोबाइल टीमें ज्यादा एक्टिव रहेंगी। एसपी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर शहर के बचे इलाकों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि अभय कमांड के जरिए निगरानी मजबूत की जा सके।

No comments