रेलवे में बड़ा फर्जीवाड़ा: रिटायर्ड कर्मचारियों को दिए गए 'चांदीÓ के मेडल तांबे के निकले
भारतीय रेलवे में एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान और सेवा की याद में दिए गए सोने की परत चढ़े चांदी के सिक्के/पदक वास्तव में मुख्य रूप से तांबे के बने पाए गए हैं।
एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला और सरकारी लैब की जांच में पुष्टि हुई है कि इन पदकों में चांदी की मात्रा महज 0.23 प्रतिशत है, जबकि बाकी हिस्सा तांबा है। यह धोखाधड़ी पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में 2023 से 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए हजारों कर्मचारियों को प्रभावित करती है।

No comments