राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आएंगी जयपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचेंगी। वे यहां रामानंद मिशन की ओर से नींदड़ में जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के सान्निध्य में आयोजित रामकथा व 1008 कुंडीय हनुमत महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर 1.40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से रामानंद मिशन की ओर से आयोजित रामकथा व 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में पहुंचेंगी। स्वामी रामभद्राचार्य के 77वें जन्मदिवस समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को कई कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रमुख संत महात्माओं की मौजूदगी रहेगी।

No comments