Breaking News

अवैध खनन पर प्रहार: प्रदेश में भीलवाड़ा 'नंबर वन'


राजस्थान में खनन माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में भीलवाड़ा जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। प्रदेश के 20 जिलों में 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक चले इस सघन अभियान के दौरान भीलवाड़ा पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर माफिया पर बड़ा प्रहार किया है।
आंकड़ों की बाजीगरी में भीलवाड़ा ने जयपुर और अजमेर जैसे बड़े जिलों को भी पीछे छोड़ दिया है। खनिज अभियंता महेश कुमार शर्मा के अनुसार यह अभियान केवल एक शुरुआत है और आने वाले दिनों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई और भी सख्त की जाएगी।

No comments