Breaking News

शिक्षा विभाग में पदोन्नति की राह खुली: 31 मार्च तक सभी कैडर की डीपीसी करने के आदेश

राजस्थान में शिक्षा विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हजारों शिक्षकों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने विभाग के विभिन्न संवर्गों (कैडर्स) की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकों को समयबद्ध तरीके से आयोजित करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब 31 मार्च 2026 तक सभी संवर्गों की डीपीसी प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से संपन्न करना होगा।

No comments