Breaking News

1.16 लाख 'मिड-डे-मील' रसोइयों के मानदेय में होगी वृद्धि


राजस्थान के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए भोजन पकाने वाले 1.16 लाख कुक-कम-हेल्पर्स के लिए खुशखबरी है। मिड-डे-मील योजना के तहत कार्यरत इन रसोइयों के अल्प मानदेय में वृद्धि के लिए राज्य सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मिड-डे-मील कार्यक्रम के आयुक्त विश्व मोहन शर्मा ने केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय को 'मोस्ट अर्जेंटÓ पत्र लिखकर मानदेय में समुचित बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है।
वर्तमान में कु़क कम हेल्पर्स को मात्र 2297 रुपए प्रति माह का मानदेय मिल रहा है। पत्र के अनुसार राज्य में वर्तमान में बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है।

No comments