फाल्गुनी मेले में भंडारा लगाने के नये नियम
विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का फाल्गुनी मेला इस वर्ष 21 फरवरी से आरंभ होगा। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार भक्तों की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। प्रशासन का अनुमान है कि इस साल फाल्गुनी मेले में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। इसी कारण मेले की व्यवस्थाओं का दायरा पहले से अधिक बढ़ाया जा रहा है।
इस बार विशेष रूप से भंडारों और सेवा शिविरों की अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब भंडारा या सेवा कैंप लगाने के इच्छुक लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे केवल अपने मोबाइल फोन से ही अनुमति प्राप्त कर सकेंगे।

No comments