Breaking News

मां टारगेट सेट करती, बेटी लगाती 'निशाना' और बेटा करता ये काम


हरियाणा रेवाड़ी पुलिस ने हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय एक कुख्यात अंतरराज्यीय गुलेल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की कई बड़ी वारदातों से पर्दा उठा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दोनों राज्यों में तीन दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अब तक सामने आए 24 मामलों में गिरोह के सदस्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि हरियाणा और राजस्थान के 11 मामलों में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।
फिलहाल पुलिस चोरी के सामान को खरीदने वाले कबाडिय़ों और अन्य खरीददारों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जा सकती है।

No comments