होली पर रेलवे देगा 2 बड़ी सौगातें
आगामी होली का पर्व जयपुर के रेल यात्रियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आने वाला है। जयपुर शहर के दो प्रमुख स्टेशनों- जयपुर जंक्शन और गांधीनगर पर यात्री सुविधाओं का विस्तार अंतिम चरण में है। रेलवे प्रशासन होली के आसपास इन दोनों स्टेशनों पर 'सेकंड एंट्रीÓ और पुनर्विकसित सुविधाओं को जनता को समर्पित करने की तैयारी कर रहा है। इससे यात्रियों को न केवल भीड़भाड़ से मुक्ति मिलेगी, बल्कि स्टेशन तक पहुंचना भी बेहद आसान हो जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 211 करोड़ रुपए की लागत से गांधीनगर स्टेशन को पूरी तरह बदल दिया गया है।

No comments