Breaking News

जयपुर-कोटा समेत 12 जिलों में गिरे ओले, फिर शुरू होगी बारिश


एक के बाद एक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, सीकर, चूरू, अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटा, टोंक, दौसा, बारां, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़ में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
इसके अलावा कई जिलों में बारिश का दौर भी चला। ओलावृष्टि से जहां शहरी इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट हो गई वहीं ग्रामीण इलाकों में खड़ी गेहूं, जौ, चना और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार 29 और 30 जनवरी को घने कोहरे और धुंध की संभावना है।

No comments