यूजीसी के नए नियम के विरोध में उतरी राजपूत करणी सेना
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर देशभर विरोध तेज हो गया है। राजस्थान में भी कई जगह यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन का दौर जारी है। यूजीसी के नए नियम को लेकर जारी विवाद के बीच श्री राजपूत करणी सेना ने राजस्थान में बड़ा एलान कर दिया है। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि यूजीसी के नए नियम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। इसके विरोध में राजस्थान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि यूजीसी के नए नियम पूरी तरह से सवर्ण विरोधी है। इसकी आड़ में सवर्णों का उत्पीडऩ किया जाएगा।

No comments