Breaking News

राजस्थान में 'छोटी सरकारÓ बनाने की तैयारी में कांग्रेस


राजस्थान की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम होने वाला है. गुलाबी नगरी जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में दोपहर से कांग्रेस का 'पंचायती राज सशक्तिकरण सम्मेलनÓ शुरू हो रहा है. यह सम्मेलन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में जीत का शंखनाद है.
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाना है. कांग्रेस इस बार माइक्रो-लेवल मैनेजमेंट पर फोकस कर रही है. सम्मेलन में इस बात पर गहरा मंथन होगा कि कैसे हर बूथ और हर वार्ड तक पार्टी की पकड़ को मजबूत किया जाए.

No comments