झंझुनूं में पिकअप लेकर आए चोर, गैस सिलेंडर-बर्तन ले गए
झुंझुनूं में पिकअप लेकर आए चोरों ने घर में रखे गैस सिलेंडर और बर्तन समेत अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। इस बीच एक पड़ोसी की आंख खुली तो वह चिल्लाया, जिसके बाद चोर फरार हो गए।
मामला जिले के गुढ़ागौडज़ी थाना क्षेत्र के बडग़ांव कस्बे में मंगलवार देर रात 2:35 का है। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें चार संदिग्ध नजर आ रहे है। चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़े। इनमें से एक परिवार जिसके यहां चोरी हुई वह आठ महीने से जयपुर में रहा है।

No comments