Breaking News

बाबा रामदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सूरतगढ़ मार्ग स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ माघ शुक्ल दशमी मेले का आयोजन किया गया है। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया। मंदिर के आसपास पूरा क्षेत्र आस्था और भक्ति के वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।
मंदिर के पुजारी पं. ललित जोशी द्वारा आज सुबह करीब 5 बजे बाबा रामदेव जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती करवाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटियों की गूंज से भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगाकर परिवार और इलाके की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं है।

No comments