Breaking News

भूखंड के विवाद को लेकर देवर-भाभी टंकी पर चढ़े


सादुलशहर कस्बे के वार्ड नम्बर 1 में स्थित पेयजल की टंकी पर देवर-भाभी चढ़ गये। एक भूखंड के विवाद को लेकर न्याय दिलाने की मांग को लेकर दोनों बुधवार सुबह टंकी पर चढ़ गये थे। पुलिस ने समझाइश के बाद दोपहर को दोनों को नीचे उतार लिया।
जानकारी के अनुसार देवर-भाभी अपने भूखंड का कब्जा दिलवाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों से समझाइश की। पुलिस ने आश्वासन देते हुए दोनों को नीचे उतारा।

No comments