ताला तोड़कर चांदी के जेवर, सिक्के व बर्तन चोरी
श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र की नागौरी कॉलोनी में किराए के मकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवर, सिक्के व बर्तन चोरी हो गये। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 10 श्रीविजयनगर निवासी सन्नी मिढ्ढा पुत्र नरेश मिढा वर्तमान में मकान नंबर 29, नागौरी कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। सन्नी मिढ्ढा 13 जनवरी को अपने गांव श्रीविजयनगर गया हुआ था। 15 जनवरी की सुबह करीब 7.30 बजे जब वह वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच की गई, जहां सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर उसके घर से करीब 150 ग्राम चांदी का सामान ले गए, जिसमें चांदी के चार कड़े, चांदी के सिक्के और एक चांदी का गिलास शामिल है।

No comments