फ्री इलाज योजना में गड़बड़ी, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिला अस्पतालों के क्लेम भी रिजेक्ट
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सरकारी अस्पतालों से भेजे जा रहे अधूरे व त्रुटिपूर्ण दस्तावेजों के कारण बीमा कंपनियां इलाज के क्लेम लगातार रिजेक्ट कर रही हैं। इसका सीधा असर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के मरीजों पर भी पड़ रहा है।
मेडिकल एजुकेशन विभाग के कमिश्नर नरेश कुमार गोयल ने क्लेम रिजेक्शन की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश के 28 सरकारी अस्पतालों के अधीक्षकों और प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
No comments