Breaking News

कार से कट मारने की बात को लेकर दो गुटों में हुआ था झगड़ा


श्रीगंगानगर में 24 जनवरी को जवाहरनगर थाना क्षेत्र में इंदिरा वाटिका के निकट दो गुटों में टकराव के पीछे सुबह के समय एक पक्ष द्वारा कार से कट मारने की बात को लेकर बोलचाल थी। दोनों पक्ष के युवक स्कूल जा रहे थे। दोपहर के वक्त इंदिरा वाटिका के निकट आमने सामने हो गये थे। इस झगड़े में दोनों पक्षों के युवकों को चोटें आई थी।
जानकारी के अनुसार विगत 24 जनवरी को जवाहरनगर निवासी सौरभ अरोड़ा पुत्र मधुर अरोड़ा ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि उस दिन सुबह मैं अपनी बहन जानकी को निजी स्कूल में छोडऩे जा रहा था। पीछे से आई क्रेटा कार नम्बर 13 सीजी 0022 के चालक ने कई बार आगे-पीछे कट मारे। इस बात को लेकर अवी आहुजा से बोलचाल हो गई थी। 

No comments