झांकी वाले बालाजी मंदिर में उमड़ी श्रद्धा
श्रीगंगानगर के रामनगर स्थित सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर के वार्षिक उत्सव के तहत चल रहे पांच दिवसीय अखण्ड राम नाम संकीर्तन के दौरान बुधवार प्रात: श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार शाम को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगाई।
मंदिर के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल गुरु जी ने बताया कि पांच दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन सियाराम जय जय सियारामा, सियारामा जय रामा जय जय राम... का जाप मंदिर के सेवादारों की अलग-अलग टीमों द्वारा किया जा रहा है। पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चार सौ से अधिक सवामणियों का भोग बाबा को लगाकर प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
No comments