किराना दुकान नगदी व सामान चोरी
हनुमानगढ़ के तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र के भुरानपुरा वार्ड नंबर 14 में एक किराना दुकान में रात के समय सामान व नगदी चोरी हो गई।
पुलिस के अनुसार, भुरानपुरा निवासी रामकुमार स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी किराना दुकान वार्ड नंबर 14 मैन रोड थालड़का पर स्थित है। 14 जनवरी की शाम करीब 7 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर घर की ओर से पीछे से तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान से 25 हजार रुपये नकद, बीड़ी के चार-पांच पूड़े, करीब दो किलो चायपत्ती, सरसों तेल की बोतल, करीब चार किलो देसी घी तथा एक चीनी का बैग चोरी कर लिया।

No comments