मेड कस्बे में जनरल स्टोर में लगी आग:दुकान का सामान और 55,000 रुपए नकद जले, खाली मिली पुलिस चौकी
कोटपूतली के मेड कस्बे के मनियारो मोहल्ले में जनरल स्टोर में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि आग से 55,000 रुपए नकद भी जल गए, जो सेल्समैन को देने के लिए रखे थे।
दुकान मालिक अल्लाह नूर ने जानकारी दी कि सुबह उनके पड़ोसी ने दुकान से धुआं निकलते देखा और उन्हें सूचित किया। अल्लाह नूर तुरंत दुकान पर पहुंचे और देखा कि अंदर आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।

No comments