Breaking News

डूंगरपुर में गुजरात जा रही 10 लाख की शराब पकड़ी


डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने गुजरात जा रहे एक ट्रक से 10 लाख की अवैध शराब पकड़ी है। जलाऊ लकड़ी की आड़ में यह तस्करी हो रही थी। शराब से भरे इस ट्रक को एक कार में बैठे 3 तस्कर एस्कॉर्ट कर रहे थे। 
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर समेत तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में बॉडी के नीचे गुप्त चैंबर बनाकर शराब की पेटियां छिपाई थी। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है। बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

No comments