Breaking News

होटल की आड़ में छिपा रखा था चोरी का सरिया:15 टन से अधिक सरिया जब्त




किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर होटलों की आड़ में ट्रक चालकों से चोरी का सरिया खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 15 टन 49 किलोग्राम चोरी का लोहे का सरिया बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ट्रक ड्राइवरों से उनके ट्रकों में लोड सरियों में से चोरी किया गया सरिया सस्ते दामों पर खरीदता था। पुलिस ने आरोपी के दो किराए के ठिकानों, होटल श्रीश्याम के पीछे बने बाड़े और होटल चिडिय़ा से भारी मात्रा में सरिया और अन्य लोहे का सामान जब्त किया।

No comments