पीछा करती पुलिस देखकर तालाब में कूदे आरोपी
उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में बीती रात कार सवार तीन बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया। जोगी तालाब स्थित एरिया में आसपास खड़ी कारों के कांच फोड़ दिए। तेज रफ्तार रॉन्ग साइड कार चलाते वक्त हैड कांस्टेबल भेरूलाल ने उन्हें देखा और बदमाशों का पीछा किया। बदमाश कार को भगाते हुए सवीना पुलिया पहुंचे। वहां कार का टायर ब्रस्ट होने पर उसे रॉन्ग साइड खड़ी कर दी।
फिर पुलिस को करीब 100 मीटर दूरी पर देखकर तुरंत रुंडेला तालाब में कूद गए। घटना रात करीब 3 बजे की है। डूबने की आशंका पर अलसुबह पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

No comments