राजस्थान में पानी की लड़ाई, पहली बार नदी में उतरकर प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं
राजस्थान के भीलवाड़ा और राजसमंद जिले की सीमा पर बसे खजुरिया गांव में बजरी माफियाओं के खिलाफ पहली बार महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. मेवाड़ की जीवनदायिनी बनास के बाद अब चंद्रभागा नदी के अस्तित्व पर मंडराते खतरे को देख ग्रामीण महिलाएं खुद नदी के बहाव क्षेत्र में धरने पर बैठ गई हैं. महिलाओं का साफ कहना है- 'जान दे देंगे, लेकिन नदी से रेत नहीं ले जाने देंगे.Ó
महिलाओं के विरोध का सबसे बड़ा कारण गिरता जलस्तर है. ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 52 सालों से नदी में पानी की पर्याप्त आवक नहीं हुई है.

No comments