Breaking News

केदारनाथ यात्रा में हवाई सुविधा पर फोकस, सुरक्षा मानकों के साथ होगा कंपनियों का चयन


आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं में बदलाव किया जा रहा है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण अब नए सिरे से एविएशन कंपनियों का चयन करेगा, जिसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ हेली सेवा के लिए शीघ्र ही टेंडर जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा।

No comments