तहसीलदार ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास का औचक निरीक्षण
गजसिंहपुर कस्बे में संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास का गजसिंहपुर तहसीलदार मुकेश कुमार खारिया द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। अचानक हुए निरीक्षण से छात्रावास परिसर की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने छात्रावास की साफ-सफाई, छात्र कक्षों की स्थिति, शौचालयों की स्वच्छता तथा रसोईघर में भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। छात्रावास परिसर साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित पाया गया। कमरों में पर्याप्त रोशनी एवं स्वच्छता थी, वहीं रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, भंडारण और साफ-सफाई के मानकों का पालन किया जा रहा था।

No comments