विधायक बराड़ ने 14 जैड में कचरा प्लांट नहीं लगने देने का दिया आश्वासन
श्रीगंगानगर के ग्राम 14 जैड में प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध में जारी आंदोलन के तीसरे दिन संघर्ष समिति ने सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के निवास पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने संभावित स्थल का दौरा कर धरने पर बैठे ग्रामीणों से बातचीत की।
विधायक बराड़ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग जायज है और कचरा प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। संघर्ष समिति का धरना लगातार जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments