Breaking News

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद बच्चों को राहत, रायसिंहनगर क्लब ने किया जर्सी वितरण


रायसिंहनगर में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुंचाने की मुहिम के तहत रायसिंहनगर क्लब द्वारा जर्सी वितरण अभियान की शुरुआत की गई। इस क्रम में श्री दयानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में करीब 98 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की गईं।
कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष डॉ. अनिल बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर क्लब संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया, सदस्य दीपक बंसल, निहालचंद बिश्नोई, विनोद मुधड़ा, विनोद गोयल, डॉ. संजय जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

No comments