वीबी-जीरामजी अधिनियम विकसित भारत का आईना : निहालचंद
श्रीगंगानगर में भाजपा नेताओं ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में वीबी-जीरामजी अधिनियम उपलब्धियां बताई ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने कहा कि वीबी-जीरामजी अधिनियम इस समझ पर आधारित है कि रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास को अलग-अलग उद्देश्यों के रूप में नहीं माना जा सकता। इसलिए इस अधिनियम का उद्देश्य है कि सुनिश्चित और बेहतर आजीविका सुरक्षा देना,टिकाऊ, उच्च-गुणवत्ता वाली ग्रामीण संपत्तियां सृजन करना,तकनीक आधारित पारदर्शिता के माध्यम से भ्रष्टाचार समाप्त करना,जवाबदेही के साथ सहकारी संघवाद मजबूत करना, गांव-स्तरीय योजना को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा प्राथमिकताओं के साथ एकीकृत करना।

No comments