जाट बहरोड़ में कार सवार युवकों से सरेआम लूट व मारपीट
अलवर के जाट बहरोड़ की ओर से शहजादपुर जा रहे तीन युवकों के साथ सरेआम लूटपाट और मारपीट की घटना हुई। घटना स्थल जाट बहरोड़ के राउमावि के कुछ आगे, सरदार मास्टर के तिबारे के समीप है। लग्जरी कार सवार युवकों को चार बदमाशों ने ओवरटेक कर फायरिंग करते हुए रोक लिया। फायरिंग से कार सड़क किनारे गेहूं के खेत में जा फंसी। इसके बाद बदमाशों ने कार पर लाठी-डंडों से हमला कर तोडफ़ोड़ की और चालक व अन्य दो युवकों को पीटा।
मारपीट के दौरान तीनों युवकों के की चेन और सोने का कड़ा लूटकर मोबाइल, 50 हजार रुपए नकद, सोने फरार हो गए।

No comments